हितोत्सव क्या है और क्यों मनाया जाता है, 550वा हितोत्सव क्यों विशेष है।

हितोत्सव जैसा नाम से ही स्पष्ट है हित का उत्सव। श्री राधावल्लभ संप्रदाय का मूल सिद्धांत एवं रस यही हित हैं। हित कहते हैं निस्वार्थ प्रेम की चरम सीमा को जहां प्रेमी की हर चेष्टा अपने प्रेमास्पद को सुखी करने के लिए होती है अन्य कोई चाह का तिल मात्र भी स्थान नहीं रहता।

हित/प्रेम इतना महान है स्वयं श्रीजी भी इस हित/प्रेम के अधीन हैं। इसलिए हित को श्री हित कहा जाता है।

रंच प्रेम में अपनपौ  हारत नवल किशोर

यही हित श्री राधा श्री कृष्ण के ह्रदय में विराजमान परस्पर प्रीति है । यही हित उनके सुख हेतु निज धाम वृन्दावन है। यही हित का भाव लिए सखी जन हैं जिनका जीवन ही श्रीजी को सुखी करना है।

श्रीहित चार रूप में प्रगट हैं एक वंशी रूप में एक हित सखी के रूप में एक तत्व रूप से प्रिया लाल के हृदय में एक आचार्य रूप में। आचार्य रूप में यही श्रीहित श्रीहरिवंश महाप्रभु के का जन्म  मोहिनी एकादशी संवत 1530के दिन मथुरा के निकट बाद ग्राम में प्रगट हुआ इसी से इस मंगल प्रागट्य उत्सव को हितोत्सव कहते हैं।

इस दिन स्वयं श्रीहित आचार्य बन कर सबको हित का मार्ग देने के लिए प्रगट हुआ जिस हित को अपने हृदय धारण करके जीव श्रीजी के चरणों के निकट पहुंच सकता है उनकी सेवा के योग्य बन सकता है ।

  • निर्जल सजल सरोवर भए
  • उखटे वृक्षन पल्लव नए

जिस तरह भगवान के जन्म लेने के समय प्रकृति भी मंगल मय हो जाती है ऐसे ही श्रीहित के प्रगट होने से निर्जल सरोवर भी जल से भर गए सूखे वृक्ष में भी नए पत्ते आने लगे अर्थात प्रेम के बिना सब सूखा नीरस ही है प्रेम/श्रीहित के प्रभाव से निर्जीव भी सजीव हो गए।

जब बाद ग्राम में मोहिनी एकादशी 1530 के दिन हितजी महाराज का जन्म हुआ उस समय के उत्सव का वर्णन है... तत्छिन देव दुन्दुवी बाजिये जय जय शब्द सुरन मिलि किए हिये सिराने सबन के देवताओं ने आकाश में स्थित होकर दुन्दुवी बजाई सबके हृदय शीतल हुए क्योंकि हित का आगमन हित का प्रकाश सबके हृदय को शीतल करने वाला होता है आज हम सबके मध्य 550 वा हितोत्सव आ रहा है पिछले 549 वर्षों से यह हितोत्सव श्रीहरिवंश महाप्रभु जी के वंशज आचार्य तिलकायत अधिकारीजी के सानिध्य संरक्षण में पूर्ण उत्साह उमंग के साथ मनाया जाता आ रहा है ।

वर्तमान तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल जी ( तिलकायत अधिकारी) जी की के निर्देशन में इस वर्ष तो हितोत्सव की अर्ध पंच शताब्दी होने से इसकी भव्यता विशेषता और भी बढ़ गई है ।

श्रीराधावल्लभ लाल जी और साधारण मनुष्य के बीच एक हित ही है जो मनुष्य को श्री राधावल्लभ लाल जीसे मिला देता है अन्यथा कोई दान ज्ञान ध्यान तप आदि के बल से श्रीजी के निकट नहीं पहुंचा जा सकता।

जैसे प्रेम/हित की भाषा एक नवजात शिशु या पशु भी समझ सकता है ऐसे ही हित सबका है सबके लिए है । हितोत्सव हम सबका है सबके हृदय के श्रृंगार का उत्सव है उमंग उत्साह का उत्सव है।

Comments

Popular posts from this blog

What is Hitotsav, Why is it Celebrated, and Why is the 550th Hitotsav Particularly Noteworthy?