हितोत्सव क्या है और क्यों मनाया जाता है, 550वा हितोत्सव क्यों विशेष है।
हितोत्सव जैसा नाम से ही स्पष्ट है हित का उत्सव। श्री राधावल्लभ संप्रदाय का मूल सिद्धांत एवं रस यही हित हैं। हित कहते हैं निस्वार्थ प्रेम की चरम सीमा को जहां प्रेमी की हर चेष्टा अपने प्रेमास्पद को सुखी करने के लिए होती है अन्य कोई चाह का तिल मात्र भी स्थान नहीं रहता। हित/प्रेम इतना महान है स्वयं श्रीजी भी इस हित/प्रेम के अधीन हैं। इसलिए हित को श्री हित कहा जाता है। रंच प्रेम में अपनपौ हारत नवल किशोर यही हित श्री राधा श्री कृष्ण के ह्रदय में विराजमान परस्पर प्रीति है । यही हित उनके सुख हेतु निज धाम वृन्दावन है। यही हित का भाव लिए सखी जन हैं जिनका जीवन ही श्रीजी को सुखी करना है। श्रीहित चार रूप में प्रगट हैं एक वंशी रूप में एक हित सखी के रूप में एक तत्व रूप से प्रिया लाल के हृदय में एक आचार्य रूप में। आचार्य रूप में यही श्रीहित श्रीहरिवंश महाप्रभु के का जन्म मोहिनी एकादशी संवत 1530 के दिन मथुरा के निकट बाद ...
Comments
Post a Comment